July 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री बाबा हठ योगी ने दिया, अपने पदों से इस्तीफा, बताई ये वजह..

हरिद्वार:  अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं दिगंबर आणि अखाड़े के प्रतिनिधि महंत बाबा बलराम दास हठ योगी ने अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कारणों और व्यक्तिगत कर्म के चलते लिया है।

बाबा बलराम दास हठ योगी ने स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे का किसी संस्था, संत या संगठन से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत दायित्वों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है और भविष्य में भी सनातन धर्म, संत समाज तथा समाजहित के कार्यों के लिए सक्रिय रहेंगे।

बाबा बलराम दास हठ योगी ने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी संत को शासन, प्रशासन अथवा किसी अन्य माध्यम से प्रताड़ित किया जाता है, तो वह बिना किसी पद की परवाह किए उसकी आवाज बनकर सदैव आगे खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि संत समाज की गरिमा और सम्मान की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।

उन्होंने सभी संतों, श्रद्धालुओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद से इस्तीफा देने का अर्थ सेवा से पीछे हटना नहीं है। वह पहले की तरह धर्म और संत समाज के हित में कार्य करते रहेंगे तथा अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

बाबा बलराम दास हठ योगी के इस फैसले के बाद संत समाज में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि उन्होंने अपने वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसे किसी अन्य विवाद या संगठनात्मक मतभेद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

About The Author