हज्जाम हबीब द्वारा महिला के सिर पर थूक कर बाल काटने का विवाद अभी थमा भी नहीं था, कि यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में थूक लगाकर रोटी बनाने का एक और मामला सामने आया है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पिछले दिनों काकोरी के अली ढाबे का एक वीडियो वायरल हुआ। 22 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में यह देखा गया कि तंदूर में रोटी डालने वाला शख्स किसी से बात कर रहा है। वह तंदूर में रोटी डालने से पहले आटे में थूक रहा है।
काकोरी के सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार के अनुसार इस मामले में ढाबा मालिक, रोटी बनाने वाला रसोईया समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में ढाबा मालिक याकूब, हेल्पर दानिश, हाफिज, मुख्तार, फिरोज और अनवर है। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत लापरवाही से बीमारी फैलाने की आरोप में केस दर्ज किया गया है।


More Stories
हरिद्वार: खड़खड़ी में 5000 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद , आरोपी का एक लाख का चालान
कोटा: लेखाधिकारी जय सिहं एवं सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह का सम्मान
रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स में नई टीम ने संभाली कमान, 14 नए परिवारों के जुड़ने से संगठन हुआ और मजबूत