कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच इसे बड़ी राहत की खबर आई है. अब पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा सकेगी.
5 से 6 साल के बच्चों के लिए Corbevax और 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin की खुराक लगेगी. ड्रग कट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इन वैक्सीन के प्रतिबंधित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है.
कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले बच्चों पर ही नजर आ रहा था. इससे पहले 12 से 15 साल तक के बच्चों को मार्च के महीने में ZyCoV-D कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लगाने का अभियान शुरू किया गया था, जिसका फायदा लाखों बच्चों को मिला.
दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में जो बच्चे पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, उनमें से ज्यादातर 5 से 12 साल की उम्र के हैं.
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वैक्सीन लगाने का अभियान कब से शुरू होगा. ऐसा माना जा रहा है कि कल प्रधानमंत्री जिस समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे, उसमें इससे जुड़ा ऐलान किया जा सकता है.
दरअसल कोरोना वायरस के पिछले लहर में बच्चों पर ज्यादा गहरा असर नहीं पड़ा था लेकिन इस नए वेरिएंट XE का चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि को स्कूल खुलने के बाद इन मामलों में बढ़ातरी हो सकती है. हल्थ एक्सपर्ट की माने तो पिछले तीन हफ्तों में बच्चों में फ्लू जैसे लक्षणों में बढ़ोतरी नजर आई है. वहीं अब मंजूरी के बाद सरकार जल्द ही एक गाइडलाइंस जारी कर सकती है जिसमें बताया जाएगा कि देश में कब और कैसे ये वैक्सीनेशन शुरू करना चाहिए.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन