उत्तराखण्ड रविवार को अपने तीसरे उत्तराखण्ड दौरे पर हल्द्वानी आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर कई घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी घोषणा उन्होंने प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनने पर 06 महीने के अंदर 01 लाख नौकरी देने का वायदा किया है,
उन्होंने कहा कि 20 सालों में केवल उत्तराखंड की दुर्दशा ही हुई है, प्रदेश में आप की सरकार बनते ही वह 21 महीने में प्रदेश की दुर्दशा ठीक करने के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने पर बधाई भी दी है, उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन रोकने के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा। उत्तराखंड के बेरोजगारों को नौकरी में 80% का आरक्षण दिया जाएगा,
अरविंद केजरीवाल इससे पहले राज्य में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में एक बेरोजगार को प्रतिमाह 5000 बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा।



More Stories
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित