- श्रावणी पर्व पर लता मंगेशकर, स्वामी पागलदास, पंडित रामाश्रय झा, मुकेश किशोर कुमार को संगीत श्रध्दांजलि दी…
देवेंद्र सक्सेना, कोटा: भारत के महान संगीतज्ञ लता मंगेशकर, पंडित रामाश्रय झा, स्वामी पागलदास जी, पंडित किशन महाराज, पार्श्व गायक मुकेश, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार आशा भौसले को समर्पित संगीत गोष्ठी का आयोजन आस्था मैलोडी संगीत गुरूकुल द्वारा आकाशवाणी कालोनी में किया।
गोष्ठी के आरंभ में शास्त्रीय गायिका डॉ 0 संगीता सक्सेना ने पंडित रामाश्रय झा रामरंग की बंदिशों का सुरीला गायन किया।
शिक्षा विद सुमन मल्होत्रा की अध्यक्षता एवं संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना के संयोजन में
राजीव मल्होत्रा ने मुकेश के एक मंजिल और राही दो, कहीं करती होगी वो मेरा इंतजार आदि कई प्रसिद्ध गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्कार भारती के ललित मल्होत्रा ने राग दरबारी कान्हड़ा में छोटा ख्याल तथा किशोर कुमार का प्रसिद्ध गीत रिमझिम गिरे सावन सुरीली की प्रस्तुति दी।
दीप्ति मल्होत्रा ने मीरा बाई का भजन पायो जी मैने राम रतन धन पायो प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष सुमन मल्होत्रा ने दार्शनिक भक्ति रस का गीत एक सहारा राम का एवं देवेंद्र सक्सेना ने प्रेरणा दायक प्रज्ञा गीत,, तुम्हारे पद्म चरणों में नमन सो बार हे गुरुवर… रचना प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
आस्था मैलोडी के संस्थापक सचिव राजीव मल्होत्रा ने आभार व्यक्त किया। कलाकार बहिनों ने अपने कलाकार भाईयों को राखी बांधी और उन्हें सपरिवार सम्मानित किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम