इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में गठित हुआ अभिभावक शिक्षक संघ।
जिसमें महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ ए. एन. सिंह संरक्षक रहे तथा अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राकेश लाल, उपाध्यक्ष श्री चिरंजी लाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा देवी, उपमंत्री श्रीमती मीना देवी, सचिव डॉ.बी.आर.भद्री एवं सलाहकार में श्रीमती मंजू देवी एवं श्री विनोद लाल रहे।
महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ ए.एन. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सीखने का बेहतर माहौल बनाने के लिए अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया जाता है तथा यह भी कहा कि सभी लोग साथ-साथ मिलकर महाविद्यालय विकास में अपना सहयोग करें तथा छात्र व छात्राओं के अच्छे भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएं।
अभिभावक शिक्षक संघ कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बी.आर. भद्री ने सभी को बताया कि महाविद्यालय के माहौल को समृद्ध कैसे बनाया जा सकता है तथा सांस्कृतिक व शैक्षिक जीवन में बेहतर भविष्य माहौल एक सभी की सलाह व सम्मिलित करके अच्छा बनाया जा सकता है छात्र कल्याण और विभागों के विकास के लिए नई योजनाएं मैं सभी अभिभावक को वह स्थानीय लोगों की भागीदारी कैसे हो सकती है इसके बारे में सभी को अपडेट कराया।।
इस कार्यक्रम में डॉ. अन्धरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. गुप्ता, सभी अभिभावक व कार्यालय कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन