आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल के छात्र संघ संविधान के नियमानुसार एवं महाविद्यालय निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छात्र संघ निर्वाचन हेतु नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.आर. भद्री एवं महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन हेतु महाविद्यालय से कुल पांच नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है।
जिसमें तीन अध्यक्ष पद हेतु, एक उपाध्यक्ष तथा एक विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की प्रक्रिया नियमानुसार प्रातः 11:00 बजे से आरंभ होकर सायं 3:00 बजे तक चली।
नामांकन प्रपत्रों की बिक्री समिति में डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा झाबा, डॉ.गोविंद कुमार एवं श्री प्रताप गुसांई वह अन्य कर्मचारी शामिल रहे।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल