चिन्यालीसौड़, 31 मार्च 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत 6 वा व्याख्यान आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आईपीआर प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जो कि यूकास्ट, देहरादून द्वारा प्रायोजित रही। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी के उद्बोधन से हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम वक्ता शिक्षा शास्त्र विषय के प्राध्यापक डॉ भूपेश चंद्र पंत ने अपने संबोधन मे किस प्रकार ज़मीनी स्तर के नवाचार और युवाओं के नेतृत्व वाली पहलें (जैसे कि छात्र शिविरों या राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रमों में विकसित की गई पहलें) उचित IP प्रबंधन के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा दे सकती है पर विस्तार से बताया ।
कार्यक्रम के द्वितीय वक्ता अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक डॉ आलोक बिजल्वाण ने कॉपीराइट कानून के बदलते परिदृश्य की पड़ताल करना—विशेष रूप से साहित्य, अंतर-भाषाई अनुवाद, डिजिटल कला और शैक्षिक सामग्रियों के व्यापक वितरण के संदर्भ में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया
अंत में महाविद्यालय के आईपीआर प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी विषय के के प्राध्यापक डॉ. यशवंत सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ विनीत कुमार, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ निशि दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन