उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। देहरादून के प्रसिद्ध वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की छह छात्राओं में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई।
स्कूल में एक साथ छह छात्राओं के संक्रमित मिलने से जहां स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया।
स्कूली छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल व आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी में है।
आपको बता दें कि जिन छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में छात्राएं कहां और कैसे कोरोना संक्रमित हो गईं, इसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि मंगलवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 18 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 06 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.29 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 16 और हरिद्वार से 02 संक्रांति मिले।
जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 92439 मरीजों में से 88825 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3225 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं , 275 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 114 है। इधर रिकवरी रेट 96.09 प्रतिशत पहुंच गया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन