डी पी उनियाल, गजा: उत्तराखंड क्रांति दल की जन जागरण यात्रा जिलाध्यक्ष डी डी पंत के नेतृत्व में दो दिवसीय नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद स्व. बेलमति चौहान की धरती पर गजा पहुंची,जन जागरण यात्रा के सदस्यों ने आंदोलनकारी शहीद बेलमति चौहान चौराहे पर पहुँच कर शहीद को नमन करते हुए घंडियाल मंदिर मे आशीर्वाद लिया।
उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन, मूल निवास 1950 एवं सशक्त भू कानून व जंगली जानवरों से सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर दल के नेताओं ने गजा बाजार में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय दलों को जमकर कोसा।
जिलाध्यक्ष डी डी पंत तथा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्याय रिटायर कर्नल सुनील कोटनाला, रिटायर मेजर बीर सिंह पंवार, संगठन मंत्री श्रीमती उषा चौहान एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी सरदार सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने जनता को भगा है, पृथक राज्य निर्माण के 25 सालों बाद भी यहाँ के निवासियों को अपने हक, अधिकारों के लिए धरना प्रदर्शन करना पड रहा है जबकि यह उत्तराखंडियों का मूल अधिकार है।
मूल निवास की भावना को दर किनारे करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार देने के लिए स्थाई निवास बनाया गया। सशक्त भू कानून नहीं होने के कारण भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि यहाँ की जमीनों पर लगी हुई है, जंगली जानवरों से प्रतिदिन घटनाएं हो रही हैं। जन जागरण यात्रा का स्वागत विकास खंड चम्बा नरेंद्र नगर विधानसभा के अध्यक्ष बिलेंदर सिंह असवाल ने किया।
जन जागरण यात्रा गजा से पोखरी, चाका, देव प्रयाग, शिवपुरी होते हुए रात्री में ढालवाला ऋषिकेश पहुंचेगी


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान