उत्तराखण्ड: राज्य के भीमताल में गोरखपुर चौराहे के पास खाना खाने गए चार शिक्षकों में से एक शिक्षक को रेलिंग के पास लगे पोल से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोग शिक्षक को पुलिस की मदद से भीमताल सी.एच.सी.सेंटर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 35 वर्षीय गौरव पुरोहित भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आया थे। गौरव अपने चार अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने के गया थे, तभी अचानक उसे बिजली के पोल से आया करंट लग गया। कुछ देर में ही गौरव पुरोहित की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत शट डाउन लेकर बमुश्किल गौरव को पोल से अलग किया और चिकित्सालय ले गए। शिक्षक के एक साथी ने बताया की वो चारों शिक्षक गोरखपुर चौराहे के पास रात को खाने के लिए गए थे। तभी गौरव को बिजली के पोल से करंट लग गया।
गौरव ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत है। वो लोग भीमताल में चल रही 6 दिनों की ट्रेनिंग में आए हुए है। पुलिस विभाग ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को नैनीताल भेज दिया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन