उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अन्तर्गत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 78 रिक्त पद, डेरी विकास विभाग में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक के 09 रिक्त पद, चाय विकास बोर्ड में बागान पर्यवेक्षक के 04 रिक्त पद, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गार्डन ओवरसियर के 01 रिक्त पदों तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग 3 (पर्यवेक्षक, कैनिंग) के 08 रिक्त पदों अर्थात कुल 100 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है।
आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार आवश्यक शैक्षिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दिनांक 12.03.2022 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन करने हेतु जारी आधिकारिक विज्ञापन वेबसाइट- https://sssc.uk.gov.in/files/Ganna_Prayakshak.pdf पर देखा जा सकता है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन