एनटीन्यूज़: बीआईटी देहरादून के पास सडक पार कर रहे एक व्यक्ति को देहरादून की तरफ से मसूरी की ओर जा रही कार i -20 रंग सफेद ने टक्कर मार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर तुरन्त थाना मोबाईल व चीता मोवाईल घटना स्थल पर पहुचे तो घायल को तुरन्त उपचार हेतु मैक्स अस्पताल लाया गया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया ।
मृतक का नाम पता की जानकारी की गयी तो नाम राम कुमार शर्मा पुत्र स्व 0 श्री शोमरन राम शर्मा निवासी राजपुरा गाँव रानीखेत जिला अल्मोडा उम्र 57 वर्ष है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने लड़के के साथ स्कूल में एडमिशन करने हेतु आया था जो पैदल सडक पार कर रहा था । उक्त घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है आस – पास लगे सीसीटीवी कैमरो की भी चैकिंग की जा रही है ।
इस सम्बन्ध में नगर क्षेत्र में उक्त वाहन की तलाश व चैकिंग हेतु सिटी कन्ट्रोल रूम को भी अवगत कराया गया है मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


More Stories
हिन्दू समाज मनोरंजन से नहीं विचार मंथन से उठेगा ऊंचा- स्वामी विज्ञानानंद
डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब- आज 60.70 लाख शिवभक्तों पवित्र गंगाजल लेकर हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित