- कुछ माह पहले ही हुई थी शादी
एनटीन्यूज़, उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर के भदईपुरा से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी।
और हत्या करने के बाद पति कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। उसके मुंह से हत्याकांड की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गये।। तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पत्नी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। खबर है कि मशरूफ आये दिन दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। जिसके बाद सुबह किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली चले गया।
कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी।
हत्याकांड की खबर पुलिस ने खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन