भीमताल : काठगोदाम की एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने कल शुक्रवार दोपहर भीमताल झील में छलांग लगा दी । महिला को झील में कूदता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डाट टोल के पास, मानसिक तनाव से जूझ रही एक महिला झील की तरफ उतरी और कुछ देर तक झील के पास बैठी रही। इसी बीच महिला ने अचानक झील में छलांग लगा दी। महिला के झील में कूदने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
टोल पर पर्ची काट रहे नितिन कन्नौजिया और आयुष कुमार ने तत्काल झील में जाकर डूब रही महिला को मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई।
पूछताछ में महिला के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया महिला तनाव में थी । थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के पति को घटना की जानकारी दी।
शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया । बताया जा रहा है की शिक्षिका काठगोदाम स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ाती है।


More Stories
कोटा: वीर सावरकर जयंती पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रसेवा का संदेश
प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, “लेखक श्री सम्मान” से नवाजे गये
हरिद्वार: 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रवक्ता परीक्षा, 7400 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत