उत्तराखंड: पार्टी में जीजा द्वारा साले की लाठी से पीटकर की हत्या का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में हुई आपसी लड़ाई-झगड़े में जीजा ने साले की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी गई है।
बीती देर शाम नानकमत्ता की बिजली कॉलोनी में अजय वाल्मीकि के घर बर्थडे पार्टी थी। इसमें अजय वाल्मीकि ने अपने जीजा को भी बुलाया था। पार्टी के दौरान किसी बात पर जीजा-साले में विवाद हो गया। जीजा व उसके साथियों ने साले अजय बाल्मीकि व सोनू वाल्मीकि की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान मारपीट में गंभीर चोट लगने से अजय वाल्मीकि की मौत हो गई, जबकि अजय का भाई घायल हो गया।
इस वारदात के बाद अजय का जीजा मौके से अपने साथियों के साथ फरार हो गया। अजय के परिजनों ने नानकमत्ता सरकारी अस्पताल में देर रात जमकर हंगामा भी किया। जिसे खटीमा व नानकमत्ता की पुलिस ने मौके पर पहुंच बमुश्किल थामा। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को अजय वाल्मीकि के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस उसके शव को लेकर खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में लाई है। जहां पर पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल आपसी झगड़े में जीजा द्वारा साले की हत्या करने के बाद बीती रात से उपजे तनाव पर पुलिस नजर बनाए हुए है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन