उत्तराखंड : उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है राज्य में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।
सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस होने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप उत्तरकाशी से 39 किमी पूर्व में टिहरी गढ़वाल के क्षेत्र में आया। भूकंप के झटके सुबह करीब 5:00 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.72 और देशांतर 78.85 था। वहीं इसकी गहराई 28 किमी थी।
भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से हमेशा अति संवेदनशील रहा है। आने वाले वक्त में यहां बड़े भूकंप की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील जोन पांच और संवेदनशील जोन चार में आता है। अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें तो इसमें रुद्रप्रयाग जिले के अधिकांश भाग के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले आते हैं।
वहीं जो क्षेत्र संवेदनशील जोन चार में हैं उनमें ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा जिला शामिल है
वही छोटे-छोटे समय अंतराल पर लगातार आ रहे भूकंप के ये छोटे-छोटे झटके कहीं कोई बड़े खतरे की घंटी तो नहीं इसको लेकर भी चिंता की बात है


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन