उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में एक कार के गिरने का मामला सामने आया है हुए हादसे में दो के शव बरामद हो गयें है वहीं एक कार सहित लापता है
प्राप्त समाचार के मुताबिक सोमवार देर रात महिला कांस्टेबल प्रेमलता दो परिजन के साथ बद्रीनाथ से नीचे की ओर निकली लेकिन बदरीनाथ से मात्र चार किमी की दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, कार अनियंत्रित होकर अलकनन्दा नदी में समा गई। कार सवार दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची अभी तक दो शव निकाले जा चुके है। महिला कांस्टेबल और कार का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
थाना बदरीनाथ के बरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र रावत के अनुसार रेस्क्यू कार्य जारी है, गहरी खाई व चट्टान तथा बारिश व कोहरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है।
वाहन में दो अन्य लोग कौन थे, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन