उत्तराखंड: बेटी की शादी में पिता की मौत होने का मामला सामने आया है जिससे शादी की खुशी गम में बदल गई।
घर में बिटिया की शादी का मौका था। अचानक मेहंदी की रस्म के दौरान खुशी में नाचते-नाचते पिता की मौत हो गई। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है, जहां बेटी की शादी की खुशी गम में बदल गई।
विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी रस्म कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पिता नाचते-नाचते गिर गये। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बीच बेटी का विवाह रविवार रात हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ है।
रविवार को शादी समारोह में बिटिया की बारात हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में आई। जहां बिटिया के मामा ने कन्यादान किया।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा की एक बिटिया की हल्द्वानी के बैंक्वेट हॉल में शादी होनी थी। परिवार वाले अल्मोड़ा में मेहंदी रस्म निभा रहे थे। शनिवार रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया।
स्वजन उन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। किसी तरह से कुछ रिश्तेदार और परिजन अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचे और शादी की रस्म को पूरा किया। जहां दुल्हन के मामा ने कन्यादान किया।
बताया जा रहा है कि मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी दी गई। यहां तक कि दुल्हन को बताया गया कि पिता की तबीयत ज्यादा खराब है और अस्पताल में भर्ती हैं। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकना मौत की वजह मानी जा रही है।



More Stories
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे