उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच आज शुक्रवार दोपहर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
भूकंप का केंद्र बरीखालसा और तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।
उत्तराखंड की धरती शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटकों से कांप उठी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं बागेश्वर जिला में शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है।
हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है।
कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।


More Stories
हरिद्वार: बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा
हरिद्वार: ऋषिकुल मैदान में बनेगा भव्य ‘मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान’
पंकज पटवाल बने जिला उद्यान अधिकारी टिहरी