उत्तराखंड: राज्य में तापमान में आ रही भारी गिरावट के चलते शिक्षा विभाग ने भी विद्यालयों को लेकर बड़ा फैसला लिया है । 15 जनवरी तक सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश में सरकारी विद्यालयों के साथ ही पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं।
उत्तराखंड में तापमान न्यूनतम माइनस तक गिर जा रहा है. खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त तापमान में पिछले कुछ वक्त में खासी गिरावट आई है। ऐसे में शिक्षा विभाग भी बढ़ती सर्दी को देखते हुए एहतियातन स्कूलों में छुट्टी को लेकर फैसला ले चुका है।
इसके लिए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अब प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
आपको बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में जहां उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और शीत लहर से परेशानियां बढ़ी हैं।
इन स्थितियों से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि जल्द ही प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को भी आहूत किया जाना है। लेकिन बढ़ती सर्दी के कारण फिलहाल बच्चों को स्कूल बुलाए जाने से परहेज किया जा रहा है।




More Stories
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान