उत्तराखण्ड: विधायक आदेश सिंह चौहान ने तीन लोगों पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आदेश चौहान और उनके समर्थकों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अवनीश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, मदन लाल व कृष्ण कुमार पुत्र परमानन्द, निवासी मो. भूपसिंह जसपुर उनके आवास में घुस आए। आते ही विधायक से कहने लगे कि तुम हमारे खिलाफ लोगों से एसडीएम को बहुत शिकायत करते हो। साथ ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
विधायक ने कहा कि वह आम जनता के साथ हैं और किसी दबाव में नहीं आएंगे। इतना सुनते ही तीनों लोग आग बबूला हो गये और सबक सिखाने की बात करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
विधायक ने कहाकि आरोपी कहने लगे कि तुम हमारा ब्याज का काम रुकवाना चाहते हो। शोर सुनकर मौके पर सरदार सुखदेव सिंह, गनर प्रयाग एवं अन्य लोग भी आ गये। आरोप है कि तीनों लोगों ने हमला करते हुये गनर की वर्दी फाड़ दी। लोगों ने किसी तरह विधायक एवं गनर को बचाया। तीनों जाते समय कह गये कि तुमने जिन किसानों से हमारे खिलाफ 24 अगस्त को शिकायती पत्र दिलाये हैं, उनको वापस करा दो, नहीं तो मौका मिलने पर तुम्हें जान से मार देंगे। विधायक ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका एक चेक का मुकदमा सुनील कुमार निवासी अंगदपुर से कोर्ट में चल रहा है। उस सिलसिले में समझौता कराने को विधायक ने अपने घर बुलाया था। कृष्ण कुमार के साथ उसके पुत्र अवनीश, भाई मदनलाल भी आये थे।
है कि मदनलाल को देखकर विधायक गुस्सा हो गए और गाली-गलौज कर मुकदमा वापस लेने को कहा। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने से मना करने पर विधायक, सुनील कुमार एवं उनके दस बारह लोगों ने तीनों से मारपीट की। कृष्ण कुमार ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए