उत्तराखंड : सचिवालय में सिंचाई विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी को विजिलेंस की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सचिवालय में तैनात समीक्षा अफसर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है सचिवालय में कामकाज पर रिश्वत लेने वर्तमान भ्रष्टाचार की तमाम चर्चाएं पहले से चलती रही है लेकिन आचार संहिता अवधि में हुई है गिरफ्तारी कई बड़े सवाल भी खड़े कर रही है सिंचाई विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को ₹75000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है
जानकारी के अनुसार आज विजलेंस टीम ने कमलेश थपलियाल जो कि बतौर समीक्षा अधिकारी सिंचाई विभाग में तैनात है जिसे आज विजिलेंस की टीम ने ₹75000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि 2008 में विजिलेंस रिटायर्ड एक अभियंता से लंबित कार्य के एवज में ₹100000 रिश्वत मांगी जा रही थी जिस पर बातचीत करते हुए ₹75000 में सौदा तय हुआ और शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने देर शाम कमलेश थपलियाल को ₹75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया है इस गिरफ्तारी के बाद से सचिवालय व सचिवालय के तमाम विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन