पुलिस कोतवाली में उस वक्त सब हैरत में पड़ गए जब एक दंपति अपने गले में जूते-चप्पलों की माला पहनकर कोतवाली पहुंच गया। दंपति को देखकर पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। जिसके बाद मामले को सुन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर कोतवाली में एक शख्स ने जूते चप्पल की माला पहन कर पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। यहां बाजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी ओम प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने जूते-चप्पल की माला पहन कर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ भगत सिंह चौक पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए बीते 2 साल से प्रदर्शन करते आए रहे हैं, लेकिन मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के बड़े भाई ने मौके पर पहुंच कर दबंगई दिखाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि बलराज पासी के बड़े भाई ने उसे और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। साथ ही उन्होंने मारपीट के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीडि़त ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले में पीडि़त को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन