हल्द्वानी: लालकुआं से रामनगर जा रही आगरा फोर्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। घटना तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज की बताई जा रही है। हाथियों की मौत के बाद अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। गनीमत ये रही कि लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को बैक स्टेशन की ओर ले लिया। वहीं, घटना के बाद से वन विभाग और रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल, वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन लालकुआं से रामनगर के लिए रवाना हुई थी और उधम सिंह नगर जिले के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में ट्रेन से टकराने की वजह से 6 माह के हाथी के बच्चे और हथिनी की मौत हो गई। दो हाथियों की मौत के बाद अन्य हाथी उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर ही खड़े रहे। घना जंगल होने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग हाथियों को रेलवे ट्रैक से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। ट्रेन की चपेट में आकर हाथी और उसके 1 बच्चे की मौत हुई है। वन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
हरकी पैड़ी पर मिश्री मठ के स्वच्छता अभियान में जुटे हजारों लोग, मेलाधिकारी सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी किया श्रमदान
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की एन.सी.सी. आर्मी विंग ने मनाया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’
कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित होंगे कई आयोजन