अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिहरी द्वारा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में माननीय कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप की मांग पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबधित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अगर कोई विद्यार्थी वर्ष 2019,2020,2021 में वार्षिक पद्धति से प्रथम किया हो और अब द्वितीय या तृतीय वर्ष में परीक्षा फॉर्म भरवाना चाहता है लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व नियम के अनुसार 2 साल से अधिक अंतराल के उपरांत परीक्षा फॉर्म या परीक्षा में बैठने की अनुमति से मना किया गया हो,
अब विश्वविद्यालय नियम में बदलाव करते हुए ऐसे विद्यार्थी को इस वर्ष राहत देते हुए उन्हें परीक्षा फॉर्म में भरवाने हेतु महाविद्यालयों को सूचित कर दिया गया है ऐसे सभी विद्यार्थी अपने महाविद्यालयों में संपर्क कर सकते है, तथा परीक्षा हेतु फॉर्म भर सकते हैं।



More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान