उत्तराखंड : एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल भवन की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी रजत मुंद नाम के छात्र ने एम्स में मेडिकल भवन की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
फिलहाल पुलिस घटना के कारण जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही संस्थान में कुछ लोगों से इस बाबत पूछताछ भी की जा रही है।
छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कर रही है जांच कट रही है


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार