देहरादून, 28-7-24: आज देहरादून में श्रवण बाधित दिव्यांग जनों हेतु जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व स्पेक्स एवं स्पीकिंग क्यूब ऑन लाइन मैंटल हैल्थ कंसल्टिंग फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से एल ई डी बल्ब बनाने व उसके रिपेयरिंग हेतु एक कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक राम तीरथ मौर्या द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को एल ई डी बल्ब को बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा कार्यशाला में सात व नौ वॉट के बल्ब बनाने व उनको ठीक करने की तकनीकी से इन दिव्यांग जनों को परिचित करवाया गया। इस कार्यशाला में नीरज उनियाल ने अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अनंत मेहरा द्वारा इस कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्पेक्स व स्पीकिंग क्यूब ऑन लाइन मैंटल हैल्थ कंसल्टिंग फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से आज हम एल ई डी बल्ब बनाने व उसे रिपेयरिंग हेतु कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं इस कार्यशाला के बाद आप सभी अपने लिए एक रोजगार का रास्ता चुन सकेंगे।
यह एक अच्छी पहल होगी की हम जैसे लोगों को कोई संस्था तकनीकी से जोड़ कर एक जीवन कौशल का अवसर हमारे लिए लेकर आई है। हम आगे भी स्पेक्स सोसायटी से चाहेंगे की स्पेक्स हमारे लिए कुछ अन्य तकनीकी सहयोग प्रदान कर हमारे जैसे लोगों को आत्म निर्भर बनाने का पुनीत कार्य करती रहेगी।


More Stories
पौखाल: कोमल रावत बनी टॉपर, विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत
कोटा: हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है, समाज बड़ा है, संघ बड़ा नहीं है– निम्बाराम
कोटद्वार: भारतीय सेना में रोजगार के विभिन्न अवसर विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन