उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी- शिक्षक संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत का आज विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्लस्टर स्कूल योजना के विरोध में ज्ञापन भी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया। निर्णय लिया गया कि जनपद स्तरीय समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।
शिष्टाचार भेंट में संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, प्रदेश संप्रेक्षक एस पी चमोली, वरिष्ठ सलाहकार डॉo संतोष चमोला, संयुक्त मंत्री मनोज चंद, संयुक्त मंत्री देवेंद्र रावत, संगठन मंत्री विकास जवाड़ी, संगठन मंत्री नीलम सिंह, राजकीय शिक्षक संघ खानपुर ब्लॉक के अध्यक्ष मांगेराम मौर्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरजोली जट के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, सदस्य विनीत चौहान एवं संदीप रावत उपस्थित रहे।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन