हरिद्वार, 05/08/2026 : आज शाम नहर पटरी दौलतपुर में नियुक्त जवानों को एक बच्चा उम्र 06 वर्ष बदहवाश अवस्था में रोता हुआ मिला जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था।
जवानों द्वारा उस बच्चे को अपनी संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम वंश व अपनी माँ का नाम पूजा बताया तथा गाँव का नाम नूरपुर मुजफ्फरनगर बताया।
कंट्रोल रूम हरिद्वार व रुड़की को अवगत करा कर बताए गांव नूर पुर को गूगल मैप पर सर्च कर गांव स्थित एक जनरल स्टोर संचालक तथा उसके बाद बच्चे के घर के नम्बर लेकर बात की गई।
बच्चे की माता पूजा से मोबाइल नंबर के जरिए बात की गई तो पता चला कि वह कलियर क्षेत्र में बच्चे को तलाश कर रही थी।
महिला के पास जाकर बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया। बच्चा मिलने पर मां द्वारा उत्तराखंड पुलिस का दिल से धन्यवाद किया गया।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
नवोदय विद्यालय, पौखाल में हुआ नवोदय स्थापना दिवस का आयोजन
उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन
देहरादून: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित