कॉलेज परिसर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट होने का वीडियो वायरल होो रहा है।
मामला छत्तीसगढ राज्य के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज का है जहाँ परिसर में लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए।
छात्राओं ने एक-दूसरे की जमकर पिटाई की। लड़कियों के दो गुटों के बीच चली फाइट को छुड़ाने के लिए वहां काफी संख्या में स्टूडेंट्स जमा हो गए, लेकिन ये लड़कियां किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थीं।
दरअसल राजीव गांधी पीजी कॉलेज की कुछ छात्राएं बुधवार दोपहर कॉलेज परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में बैठी हुई थीं, इसी बीच वहां शहर के साईं कॉलेज की छात्राएं भी पहुंच गईं।
दोनों कॉलेजों की छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद दोनों गुट एक-दूसरे के साथ गुत्थम-गुत्था हो गईं। कोई किसी के बाल खींच कर मार रहा था, तो कोई किसी को जमीन पर पटक-पटकर मार रहा था। यहां गर्ल्स स्टूडेंट के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले।


More Stories
कैंटीन संचालक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में हुआ मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन, मां गंगा के साथ खेली दूध की होली
श्री शिव महापुराण कथा के नौवें दिन प्रथम ज्योतिर्लिंग ‘श्री सोमनाथ जी’ की दिव्य कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन