देवेंद्र सक्सेना कोटा ,राजस्थान: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में आज छात्रा खुशी को शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय, कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय वूशू प्रतियोगिता 2025-26 (महिला वर्ग) 60 किलो श्रेणी में सिल्वर मेडल प्राप्त करने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने महाविद्यालय के लिए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया एवं छात्रा खुशी एवं अभिभावकों को सम्मान किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी, श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. राजमल मालव ने खुशी का मुंह मीठा करवाकर हर्ष व्यक्त किया।
खेल समिति प्रभारी डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. कविता मकवाना, डॉ. मिथलेश सोलंकी, डॉ. बीनू कुमावत ने सिल्वर मेडल विजेता छात्रा खुशी का अभिनन्दन किया।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरकी पैड़ी पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बडेरना स्कूल में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी एवं पीएम किसान समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग