विशेष संवाददाता, कोटा, राजस्थान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कल दिनांक 28 जून 2026 को प्रातः तानाजी नगर स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 100–150 स्वयंसेवकों एवं संघ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कला संस्कृति सेवी देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख, लोकतंत्र सेनानी र्श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी जी ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायी जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माता जीजाबाई ने शिवाजी महाराज के चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मरक्षा के संस्कारों का बीजारोपण किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना कर राष्ट्र के स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान के. एस. भण्डारी जी ने की। कार्यक्रम का सफल निर्देशन एवं संयोजन श्री तारा सिंह फौजदार तथा श्री विशाल जी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों से छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम संघ प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ।


More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
पीएलएमएस,परिसर ऋषिकेश में राष्ट्रीय भूजल मापन केंद्र द्वारा पीजोमीटर स्थापना कार्य प्रारंभ
गंगा में थार गाड़ी से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, गंगा में फंसी थार, पुलिस ने की कार्यवाही