September 4, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

देवेंद्र सक्सेना,कोटा,4 – 9-2026 : राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में सांस्कृतिक मंच भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वावधान जन्माष्टमी पर आचार्यों विद्यार्थियों ने नृत्य गीत भजन सितार वादन पर लोकशास्त्रीय भक्ति संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति हुई।

संगीत प्रभारी प्रेरणा शर्मा के साथ महिला आचार्यों ने कृष्ण-राधा, नदं- यशोदा का वेश रखकर भक्ति नृत्य की मनमोहन प्रस्तुतियां दी।

प्राचार्य डॉ 0 सीमा चौहान की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रेरणा शर्मा ने सितार प्रो0 राजेन्द्र माहेश्वरी डाॅ 0 पुनीता श्रीवास्तव निकिता मीणा गायन, देवेंद्र सक्सेना एवं महूराज ने तबला संगत में पर जुगल बंदी कर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में सामुहिक नृत्य गीत

डॉ 0 सीमा चौहान, प्रेरणा शर्मा, बबीता सिंघल, श्रुति अग्रवाल, डाॅ 0 उमा बडौलिया, डॉ 0 दीप्ति जोशी आदि ने कृष्ण भजनो पर सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

प्रो0 राजेंद्र माहेश्वरी ने

1.कृष्ण जनभ भयो आज बधावा ले के आई।

2. तन तो मंदिर है हृदय है वृंदावन

गाकर भक्ति रस से सराबोर कर दिया

About The Author