August 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा में वृदह पौधारोपण एवं मतदाता चौपाल सम्पन्न

कोटा/ राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा में विद्याभारती, उच्च शिक्षा संस्थान चित्तौड़ प्रान्त की कोटा इकाई के तत्वावधान में वृहद पौधारोपण रोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

संस्थान के समन्वयक प्रो दिनेश तिवारी एवं प्रो.बी.डी. शर्मा के संयोजन में सम्पन्न इस कार्यक्रम में पूर्व सहायक निदेशक एवं ए. बी. आर .एस .एम उच्च शिक्षा राजस्थान के सह संगठन मंत्री प्रो गीता राम शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।इस अवसर पर नीम, पीपल, शीशम, विल्वपत्र , अमरुद आदि अनेक फल ,छायादार और औषधीय पौधे लगाए गये।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो प्रेरणा सक्सेना के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों,संकाय सदस्यों तथा बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों और विद्यार्थियों की उत्साह जनक सहभागिता रही।इस अवसर पर मतदाता जागरूकता चौपाल भी आयोजित की गयी।

कार्यक्रम सम्भागियों को सम्बोधित करते हुए प्रो गीताराम शर्मा ने पौधारोपड़़ और मतदान दोनों को जीवनीय शक्ति बताते हुए कहा कि पेड़ सबसे बड़ा देवता हैं क्योंकि वे जीवन भर प्राणी मात्र के लिए देते ही देते हैं।एक पौधे का रोपा जाना असंख्य प्राणियों के जीवन श्रंखला का रोपा जाना है।पेड़ हमारे प्रथम पूर्वज हैं। सृष्टि के आदि में धरती पर सबसे पहले पेड़ पौधों का जीवन पल्लवित हुआ।

उन्होंने कहा कि पेड़ भी संवेदनशील प्राणी हैं।वे अपनी विशिष्ट शैली में आपस में संवाद करते हैं, मुस्कराते हैं,प्रसन्न होते हैं,नाराज होते हैं,हंसते हैं रोते हैं। पेड़ों के साथ हमारा रिश्ता यदि पारिवारिक होगा तो हम पेड़ों की संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे।मतदान के महत्व को निरुपित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे जीवन की सफल परिणिति के लिए पेड़ महत्वपूर्ण हैं वैसे ही लोक तंत्र की सफल परिणिति के लिए मतदान महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो प्रेरणा सक्सेना ने कहा कि जैसे पेड़ हमें जीवन के लिए प्राण ऊर्जा और ऑक्सीजन देते हैं इसी तरह मतदान लोक तंत्र के लिए ऑक्सीजन का काम करता है।

यदि लोकतंत्र से हमें अधिकार चाहिए तो अधिकतम मतदान का कर्तव्य करना ही होगा।समन्वयक प्रो दिनेश तिवारी ने विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान संगठन का परिचय तथा उसके लोककल्याण कारी उद्देश्यों तथा कार्य योजना से परिचित कराया तथा पौधारोपण और संरक्षण जैसे पुनीत कर्तव्य से मनोयोग पूर्वक जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अनेक विद्यार्थियों ने भी विचार प्रकट किए ।अन्त में प्रो बी. डी . शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रो दिनेश तिवारी, समन्वयक – विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान चित्तौड़ प्रान्त

About The Author