February 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा,  राजस्थान: गायत्री शक्तिपीठ पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह में 200 से अधिक निष्ठावान कार्यकर्ता सम्मानित

देवेंद्र सक्सेना,कोटा, राजस्थान : कल 12 अप्रैल को  वेद माता गायत्री ट्रस्ट शाखा कोटा द्वारा अंखड ज्योति कलश रथयात्रा में उल्लेखनीय सहयोग सेवा देने वाले हाड़ौती क्षेत्र के लगभग दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर कोटा में आयोजित किया गया।

समारोह में राजस्थान प्रभारी श्री गौरीशंकर सैनी, श्री ओम अग्रवाल, जेपी चौधरी व सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने सम्बोधित करते हुए प्रतिदिन 3 से 8 घंटे, साप्ताहिक समय दान की मांग की। वर्ष 2026 में वंदनीया माता भगवती देवी जन्म शताब्दी वर्ष को सफल बनाने के लिए समयदान की अपील की।

समयदानी कार्यकताओं की सूची तैयार की गई। सैकड़ों कार्यकर्ता बहिनों और भाईयों ने स्वेच्छापूर्वक समयदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर युग निर्माण सद्संकल्प का मंच से सामुहिक पाठ किया गया। राजस्थान प्रभारी श्री गौरीशंकर सैनी, पुष्कर जौन प्रभारी श्री ओम प्रकाश अग्रवाल, राजस्थान कार्यालय प्रभारी जे पी चौधरी, उप जोन प्रभारी श्री राम रतन नरवर, गायत्री शक्तिपीठ कोटा के सह व्यवस्थापक श्री प्रभा शंकर दुबे, अन्तरराष्ट्रीय गुजराती समाज अध्यक्ष श्री जीडी पटेल, जिला संयोजक हेमराज पांचाल ने ज्योति कलश यात्रा में समयदान देने वाले निष्ठावान कार्यकर्ता का अभिनंदन किया।

अंत में सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने आभार साधुवाद व्यक्त करते हूए 2026 वंदनीया माताजी जन्म शताब्दी वर्ष को सफल बनाने की अपील की।

संचालन संयोजक श्री हेमराज पांचाल ने किया।

About The Author