February 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा : संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन हुआ आयोजित

देवेंद्र सक्सेना,कोटा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तानाजी नगर तेगबहादुर मिलन केंद्र सोगरिया कोटा के तत्वावधान में कल 31 – 8 – 2025 को पूर्ण गणवेश में 100 अधिक स्वयंसेवकों का पथ संचलन आयोजित हुआ।

पथ संचलन में 5 वर्ष से लेकर 75 वर्ष की आयु के स्वयंसेवक भगवा ध्वज के संरक्षण में घोष के उद्घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे । राष्ट्र भक्त सेवकों का यह अद्वितीय दृश्य देखने के लिए लोग अपने घरों की छतो पर सड़कों पर बड़ी संख्या में कतार बध्द खड़े थे

अखिल विश्व गायत्री परिवार,चौधरी परिवार, सिख परिवार, पाठक जनरल स्टोर, भाजपा महिला पदाधिकारी, आशा त्रिवेदी टीम सहित जगह जगह पुष्प वर्षा और भारत माता की जय के नारे लगाकर देश भक्त स्वयंसेवकों को हौसला बढ़ा कर पुष्प वर्षा कर सम्मान कर रहे थे ।

केंद्र के संचालक श्री तारा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ सह विभाग कार्यवाहक श्याम जी नागर, संघ चालक अनिल जलवानिया, संस्कार भारती के अखिल भारतीय विमर्श सदस्य व कोटा महानगर महामंत्री देवेंद्र सक्सेना, संस्कार भारती के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर भीष्म कुमार चौहान, दैवानंद बैरवा,राकेश मिश्रा, शरद चौधरी, देवेन्द्र त्रिपाठी, अजय त्रिवेदी, अमित सक्सेना, युवा मोर्चा के सुमित दुबे, जीतू बना, बलजीत सिंह, अशोक, धनराज, किशन प्रजापति, घांसीलाल सहित सौ से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे।

पथ संचलन बिल्ला मेरिज गार्डन पूनम कालोनी से ठीक प्रातः आठ बजे आरंभ होकर महाकाल चौराहा, जेए केम्प से गली न 6,नहर से शिवाजी चौक, शिव मंदिर, तिरंगा चौराहा, रामदास नगर चौराहा, गुरु गोविंद सोसायटी, गुरु कृपा कालोनी होकर बिल्ला मेरिज गार्डन पहूँचा।

About The Author