कोरोना अपडेट: राज्य में आए आज कोरोना के 189 नए संक्रमित, हरिद्वार में भी बढ़ी संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे धीरे बढ़ने लगे हैं आज प्रदेश में कोरोना के 189 नए मरीज सामने आए हैं। हरिद्वार में भी कोरोना के 12 मामले आज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले 71 देहरादून में आए हैं, उसके बाद 44 मामले पौड़ी गढ़वाल में आए हैं।
राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं राज्य के 11 जनपदों में आज कोरोना के 189 नये पॉजिटिव मामले सामने आए है।
इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 345653पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 04, चंपावत से 01 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 01 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
इस बीच राहत भरी खबर यह है कि आज से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है जिसके तहत आज 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों को टीके लगाए गए।



More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक