नवल टाइम्स, हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार के वार्ड नंबर 4 खड़खड़ी में आज यहां के पार्षद महावीर वशिष्ठ ने विकास कार्यों को आरंभ कराया।
इसके पहले चरण में यहां की कुंज गली और कृष्णा गली में टाइल्स लगाने के कार्य का वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुभाष कपिल के द्वारा नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक गुलशन गंभीर, गंगासागर, पंडित ललित कपिल, विशाल भट्ट ,सरदार गुरनाम सिंह, रवि भट्ट, ऋषभ वशिष्ठ हर्ष कपिल आदि ने विकास कार्य आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
ज्ञात रहे इन दोनों गलियों की सड़क काफी समय से टूट गई थी जिसके लिए यहां के लोग उनके पुनर्निर्माण के लिए मांग कर रहे थे जिस पर पार्षद महावीर वशिष्ठ ने इन दोनों गलियों के पुनर्निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत कराया।
महावीर वशिष्ठ का कहना है कि वह वार्ड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और वार्ड के अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य शीघ्र आरंभ कराए जाएंगे।



More Stories
हरिद्वार: 14वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं नगर निगम की टीमों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा रोधी पर्यटन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
स्थाई प्रकृति के कराए जाएं कुंभ निर्माण कार्य-डा.विशाल गर्ग