गंगा में नहाते समय दिल्ली निवासी तीन युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन में एक युवक का शव बरामद कर लिया। जबकि दो अभी तक लापता हैं। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
मुनीकी रेती पुलिस ने बताया कि दोपहर शिवपुरी स्थित आइटीबीपी कैंप के समीप शुभम और उसका भाई कार्तिक दिल्ली के रोहणी निवासी हैं। जबकि दिव्यांशु नजफगढ़, हरफूल विहार, नई दिल्ली के रहने वाले थे। तीनों ऋषिकेश गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी बीच अचानक गंगा के तेज प्रवाह में आकर तीनों बह गए।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया 9 लोगों के दल के साथ तीनों युवक दिल्ली से यहां घूमने पहुंचे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में शुभम का शव गंगा से बरामद कर लिया गया है। जबकि, कार्तिक और दिव्यांशु की तलाश जारी है। शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, 104 खोए मोबाइल फोन बरामद
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों ऋण उपलब्ध कराया जाए – अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता
पत्रकार और नेता से अभद्रता के बाद जिला खनन अधिकारी कासिम रजा की जगह अमित गौरव को मिली जिम्मेदारी