डीपी उनियाल, गजा /नरेंद्र नगर: नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मे शामिल हुए, कथा मे सहभागिता कर पूज्य व्यास पीठ महाराज से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर, उन्होंने कथा श्रवण करते हुए क्षेत्र वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति, आद्यात्मिक चेतना, एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। ऐसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कथाएँ समाज में सद्भाव, संस्कार, और लोक कल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने का काम करती है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए विधायक निधि से 22 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जन कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढाया जायेगा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न अखाड़ों के संतों और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरिद्वार: सहकारी भंडार चुनाव में हंगामा, मतदान केंद्र पर विकास तिवारी की पिटाई से मचा हड़कंप
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश