डी पी उनियाल, गजा : गजा घंटाकर्ण महोत्सव के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, मंडल महामंत्री सुनील चौहान व सभासदों ने माल्यार्पण व शाल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में महोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम केवल मनोरंजन के लिए नहीं होते हैं बल्कि क्षेत्र के विकास की निरंतन आगे बढने वाली प्रक्रिया भी है, कहा कि मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मार्ग दर्शन मे करोड़ो रुपये की सौगात मिली है।
कुंवर सिंह चौहान ने स्वागत करते हुए कहा कि विगत वर्षों की घोषणाओं की स्वीकृति व इस समय की घोषणाओं से क्षेत्र का विकास हुआ है, मुख्य अतिथि ने सभी विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।
महोत्सव के द्वितीय दिवस की शुरुआत कीर्तन मंडली व ढोल दमाऊ की थाप पर देव स्तुति से हुई है, राजकीय इंटर कॉलेज गजा, हाई स्कूल ओवरी, शिखर स्कालर्स ऐकेडमी गजा, व ओमकारानंद जूनियर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को बैग व शिक्षक शिक्षिकाओं, स्टालों मे कार्य कर रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, कीर्तन मंडली की महिलाओं को माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
महोत्सव में निरंतर सहयोग करने वाले तहसीलदार गजा विनोद तिवारी को भी सम्मानित किया गया, गढवाली गीतों के गायक मोहन विष्ट, विनोद सती, बबली उनियाल, किशन महिपाल एवं मंजु नौटियाल के गीतों ने घमाल मचाया।
विनोद सती, मोहन विष्ट, बबली उनियाल ने गीतों की शुरुआत घंटाकर्ण महादेव, राजराजेश्वरी माता के गीतों से की, उसके बाद मंजू नौटियाल के सुरतू मामा, कमर पीड़ा, दिल्ली से मनाली व किशन महिपाल का गीत घुर घुरांदी घुघूती, मोहन विष्ट व विनोद सती के अनेक गीतों पर दर्शक खूम नाचे, देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते नजर आये, सांस्कृतिक टीम का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा चौहान, व्यापार सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद चौहान, प्रधान सुरेश कोठारी, लक्ष्मी देवी, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, प्रियंका चौहान, रंजना चौहान, जसवंत सिंह चौहान, जमुना देवी, भगवान सिंह रावत, बीरेंद्र चौहान, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित परमार व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे हैं।


More Stories
हरिद्वार: डीएम मयूर दीक्षित ने किए प्रशासनिक फेरबदल, उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
विपक्ष की झूठी निंदा नौटंकी की औंधे मुंह गिरी, एसआईआर पवित्र शुद्धिकरण – अरविन्द सिसोदिया
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बार-बार पेपर लीक से हो चुके हैं हताश निराश – आलोक शर्मा