डीपी उनियाल, गजा : चम्बा नगर पंचायत गजा के वार्ड संख्या 4 के फलसारी बौंर डांडा ( गौंत्याचली) के निकट चीड़ के पेड़ पर ग्रामीणों ने तेंदुआ को बैठा हुआ देखा, बौंर डांडा के ग्रामीणो दहशत में हैं।
ग्रामीणों ने चीड़ केवल पेड़ पर बैठे तेंदुए की दूर से फोटो व वीडियो बना कर शोरगुल किया, लेकिन कुछ देर तक तेंदुआ पेड़ पर ही बैठा रहा, जिसकी सूचना बनाने विभाग व नगर पंचायत गजानन अध्यक्ष कुंदरू सिंह चौहान को दी गई।
अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि नई टिहरी रेंज गजानन अध्यक्ष के बाद से अनुभाग के बन दरोगा बीरेंद्र सिंह विष्ट व बनवीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार को क्षेत्र में जाकर तेंदुए की आवाजाही देखने व गश्त करने को कहा गया है, बनबीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार का कहना है कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है, साथ ही बच्चों को अकेले कहीं भी नहीं भेजने को कहा गया है।
बताया कि बाद में तेंदुआ पेड़ पर से जंगल की ओर कहीं चला गया है, बताया कि तीन चार दिन से शाम ढलते ही ग्रामीणों के साथ गश्त की जा रही है, दुबारा तेंदुआ की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।
आज गश्त मे बीरबल सिंह पंवार, विजय कुमार, हितेंदर सिंह नयाल, एवं चौकीदार भीम सिंह, पूर्ण सिंह साथ मे रहे।
नगर पंचायत गजा सभासद श्रीमती रंजना चौहान, जमुना देवी, प्रियंका चौहान, भगवान सिंह चौहान, प्रधान फलसारी बीरेंद्र सिंह चौहान, प्रधान जयकोट श्रीमती राधिका नेगी, ने कहा कि बन विभाग को ट्रैप कैमरे से पता लगाना चाहिए।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम