- समाजसेवी राजेश कृष्ण बिरला ने गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी…
देवेंद्र सक्सेना, नवल टाइम्स,कोटा,9 मई 2025 : गायत्री शक्तिपीठ कोटा में गायत्री महायज्ञ परिणय दिवस मनाया गया एवं भारतीय सेना के लिए विशेष प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के बड़े भाई साहब प्रसिद्ध समाज सेवी, शिक्षा विद, राजस्थान रेडक्रॉस रोसायटी के चेयरमैन, भारतेंदु समिति कोटा के संरक्षक सहित अनगिनत सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक संस्थानों के संरक्षक राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए।
मीडिया प्रभारी देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि व गायत्री शक्तिपीठ कोटा के सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
यज्ञ आयोजन में गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री चंद्रप्रकाश विजय..श्रीमती इंदिरा विजय, पंकज लड्ढा, प्रीति लड्ढा …का परिणय दिवस संस्कार पूर्वक संपन्न हुआ।
यज्ञ में गायत्री माता एवं यज्ञ पिता से भारत और पाकिस्तान के युद्ध की स्थिति के बीच भारत और बहादुर भारतीय सेना की रक्षा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों ने बधाई एवं शुभ कामनाएँ दी।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन