डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के क्वीली डांडा स्थित घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत ने धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है, उनके साथ सह संयोजक अशोक तिवाड़ी व सीता राम भट्ट को नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने जनपद में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किये हैं, धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर विजय प्रकाश विजल्वाण ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म संस्कृति के क्षेत्र में अपने दायित्व का पालन करते हुए सनातन धर्म के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विजय प्रकाश विजल्वाण के जिला संयोजक नियुक्त होने पर डाॅ जगमोहन सिंह सजवाण, नरेंद्र विजल्वाण, अशोक विजल्वाण, मोहन लाल विजल्वाण,मान सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती,सत्येंद्र सजवाण, दर्शन लाल, धूम सिंह चौहान, डी पी उनियाल, टंखी सिंह नेगी, बी. एस. खडवाल, आनंद सिंह खाती,ने बधाई व शुभकामनाएं दी। 


More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
पीएलएमएस,परिसर ऋषिकेश में राष्ट्रीय भूजल मापन केंद्र द्वारा पीजोमीटर स्थापना कार्य प्रारंभ
गंगा में थार गाड़ी से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, गंगा में फंसी थार, पुलिस ने की कार्यवाही