चमोली: जनपद चमोली से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। आज देर शाम बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के समीप कोरेलधार में एक भीषण कार दुर्घटना हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
चमोली थाने से पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में अत्यधिक कठिनाई आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी पांच लोग निजमूला क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस अपने गांव हरमनी (दशोली विकासखंड) लौट रहे थे। घटना का समय शाम लगभग 6:30 बजे बताया जा रहा है। तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के चलते घटना की सूचना मिलने में भी विलंब हुआ।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग