उत्तराखंड: राज्य सरकार ने ये फैसला यात्रियों की परेशानियों के मद्देनजर लिया है।हालांकि, इससे पहले सुबह सूचना आई थी कि सुरक्षा दृष्टि से चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस को स्थगित कर दिया था। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से सेवा बहाल करने की पुष्टि की गई है।
डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि केदारनाथ जी की हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं सभी जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित हैं। चारों धाम में चलने वाली हेली सेवा भी सुचारू रूप से गतिमान है।
वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका ने कहा कि राज्य में चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। कुछ एनओसी और मंजूरी संबंधी मुद्दों के कारण इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान