चीन समेत 5 देशों में कोरोना (Corona) से बिगड़े हालात, केंद्र सरकार फिर अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी,
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे बैठक अभी तक भारत समेत कई देशों में लोग यह सोच कर बैठे थे कि अब कोरोना का जमाना खत्म हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह खतरनाक वायरस सामने आ खड़ा हुआ है। एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वायरस (Corona) की रफ्तार बढ़ने लगी है। खास तौर पर 5 देशों चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं।
चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं, मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। दवाएं भी कम पड़ रही हैं। श्मशान में भी शवों कीकेंद्र की ओर से राज्यों को गाइडलाइन जारी की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, जिससे कि कोरोना के किसी संभावित नए वेरियंट का वक्त रहते पता चल सकेगा।
दरअसल दुनिया के कई देशों में एक बार फिर जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कोविड-19 की इस नई लहर के पीछे कोरोना का कोई नया वेरिएंट तो नहीं है।



More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन