November 5, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

जनजातीय गौरव दिवस के तहत पारम्परिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ

आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार 1 से 15 नवम्बर 2026 तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अंतर्गत आज संगीत विभाग में पारम्परिक जनजातीय एवं लोक संगीत उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को राजस्थान की समृद्ध जनजातीय लोक संगीत परम्पराओं, पारम्परिक गीतों एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं ने राजस्थान के पारम्परिक जनजातीय एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा युवा पीढ़ी को अपनी लोक परम्पराओं से जोड़ना रहा।

इस कार्यक्रम उत्सव में प्रो. पुनीता श्रीवास्तव, श्री संतोष कुमार मीना, श्रीमती निकिता मीना, श्री देवेंद्र सक्सेना, श्री महुराज राव, श्रीमती रूकसाना, एवं छात्राएं उपस्थित रही।

About The Author