- मोदीजी नें राजनैतिक सुचिता की प्रेरणा दी है, सभी को इसे ग्रहण करना चाहिए – अरविन्द सिसोदिया
कोटा 9 मई। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्याशी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि ” लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और जनता के सामने विनम्रता से झुकना ही सच्चे लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान है। ”
अरविन्द सिसोदिया ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री मोदीजी के द्वारा भरे मंच से जनता को झुक कर नमन करने के महान पल का उल्लेख करते हुए कहा कि ” प्रधानमंत्री द्वारा भरे मंच से जमीन पर झुक कर जनता को जो नमन किया है वह भारतीय लोकतांत्रिक संस्कृति और जनआस्था का सर्वोच्च सम्मान है।
यह तस्वीर भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक व सर्वश्रेष्ठ तस्वीर और उच्चतम मूल्यों को दर्शाती है, सदियों तक लोकतान्त्रिक सुचिता में यह संदेश देती रहेंगी। यह बताती है कि जनसेवा में कार्यरत व्यक्ति को सदैव जनता के प्रति जवाबदेह और विनम्र रहना ही चाहिए।
सिसोदिया ने कहा कि ” लोकतंत्र में जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए नेताओं को जनसेवा का मार्ग अपनाना ही चाहिए। जनता का सम्मान ही राजनीति की सबसे बड़ी ताकत है और वही किसी भी जनप्रतिनिधि की वास्तविक पूंजी होती है।
उन्होंने कहा की ” मोदीजी का यह नमन सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं, दलों और जनप्रतिनिधियों को जनशक्ति के सम्मान करने की प्रेरणा देता है। वहीं लोकतांत्रिक मर्यादाओं, जनभावनाओं और विनम्रता को अपने सार्वजनिक जीवन का आधार बनाना चाहिए।


More Stories
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी की मेधावी छात्रा कृतिका को मिली ₹81 हजार की छात्रवृत्ति
हरिद्वार: नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई- 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्तों का भव्य अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत